रानीगंज में राहगीरों के लिए ठंडा शरबत सेवा, विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी हुए शामिल



रानीगंज-भीषण गर्मी और हीट वेव से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में गायत्री परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ठंडा शरबत सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस सेवा कार्य में स्वर्गीय काशीप्रसाद कयाल के पुत्र रमेश कयाल का विशेष सहयोग रहा.



कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों राहगीरों को ठंडा शरबत, सत्तू का शरबत एवं झालमुड़ी वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया. इस मौके पर जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे.


रमेश कयाल ने बताया कि उनके पिता हमेशा उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करते थे. इसी प्रेरणा से उन्होंने प्रचंड गर्मी में जरूरतमंद लोगों के लिए इस सेवा शिविर का आयोजन किया. उन्होंने विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी का भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने व्यस्तता के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचकर सहयोग किया.


वहीं डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि रानीगंज उनकी कर्मभूमि रही है और यहां के लोगों से उनका पुराना संबंध है. उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने का अवसर उन्हें हमेशा आकर्षित करता है. एक डॉक्टर होने के नाते उन्होंने लोगों से अपील की कि इस भीषण गर्मी में सावधानी बरतें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

इस अवसर पर संस्था के सचिव गया प्रसाद पांडेय, राजेंद्र प्रसाद खेतान, दया शंकर रॉय, श्रवण तोदी, योगेश सिंह, अधिवक्ता मदन गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात