बिग ब्रेकिंग: पीएम मोदी के दौरे के बाद चर्चा में आए झाड़ग्राम के झालमुड़ी विक्रेता को पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिली धमकी, इलाके में हड़कंप



झाड़ग्राम, 22 मई (2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झाड़ग्राम दौरे के दौरान सड़क किनारे जिस आम दुकानदार की दुकान पर रुककर उन्होंने झालमुड़ी खाई थी, उस गरीब विक्रेता बिक्रम साव का जीवन अब गहरे खौफ के साए में है। रातों-रात पूरे राज्य में सुर्खियां बटोरने वाले इस दुकानदार को अब कथित तौर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार धमकी भरे वीडियो कॉल और संदेश मिल रहे हैं। यहाँ तक कि उनकी दुकान को बम से उड़ाने और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है, जिससे पूरे झाड़ग्राम शहर में सनसनी फैल गई है।



पीएम मोदी के दौरे के बाद बदली थी किस्मत

कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब झाड़ग्राम के दौरे पर आए थे, तो उन्होंने बिक्रम साव की छोटी सी दुकान पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद लिया था। इस घटना के बाद से ही यह दुकान अचानक पूरे बंगाल में आकर्षण का केंद्र बन गई। मीडिया से लेकर आम लोगों की भारी भीड़ रोजाना उनकी दुकान पर उमड़ने लगी थी। बिक्रम साव का कहना है कि उस वक्त उन्हें यह पहचान बहुत अच्छी लगी थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यही शोहरत उनके लिए मुसीबत बन जाएगी।


वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर डरा रहे हैं बदमाश

झाड़ग्राम शहर के झालमुड़ी विक्रेता बिक्रम साव का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर बांग्लादेश और पाकिस्तान के कोड वाले नंबरों से लगातार वीडियो कॉल आ रहे हैं। उनका दावा है कि जैसे ही वह इन अज्ञात नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल को रिसीव करते हैं, स्क्रीन के दूसरी तरफ बैठे लोग उन्हें आधुनिक हथियार और बंदूकें दिखाकर डराते-धमकाते हैं। इसके अलावा बांग्लादेश से आए कुछ संदेशों में उनसे सीधे पूछा गया है कि "क्या तुम अभी तक जिंदा हो?"


दहशत में कट रहे दिन, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

इस अंतरराष्ट्रीय धमकी के बाद से बिक्रम और उनका परिवार गहरे मानसिक तनाव और दहशत में है। रोज रात को दुकान बढ़ाकर साइकिल से घर लौटते समय उन्हें अपनी जान का खतरा सता रहा है। बिक्रम साव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद लोग मुझे जानने लगे थे, जो बहुत अच्छा अनुभव था। लेकिन अब जो हो रहा है, उससे मैं बहुत डर गया हूँ। फोन उठाते ही हथियार दिखाए जाते हैं और दुकान उड़ाने की बात की जाती है।" बिक्रम ने इस पूरी घटना की लिखित जानकारी झाड़ग्राम थाने के आईसी (प्रभारी निरीक्षक) को दे दी है। पुलिस ने उन्हें मामले की जांच करने का भरोसा दिया है।


बीजेपी विधायक प्रणत टुडू ने जताया कड़ा विरोध

एक छोटे और गरीब व्यवसायी को इस तरह विदेशी नंबरों से निशाना बनाए जाने पर राजनीतिक गलियारों में भी गुस्सा है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बिनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रणत टुडू ने कहा, "एक साधारण झालमुड़ी बेचने वाले को इस तरह धमकी दिया जाना बेहद दुखद और निंदनीय है। हमारे देश के व्यापारियों को किसी बाहरी देश के लोग आकर धमकाएं, यह हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, फिर चाहे वह पाकिस्तान हो या बांग्लादेश।"


हालांकि, इस संवेदनशील मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस का साइबर सेल इन अंतरराष्ट्रीय नंबरों की जांच में जुट गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन