अवैध निर्माणों पर कोलकाता नगर निगम का बड़ा एक्शन: कसबा, बेलेघाटा और तिलजला में गरजे बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात



 कोलकाता : 24 मई, 2026 कोलकाता में अवैध निर्माणों के खिलाफ कोलकाता नगर निगम (KMC) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। रविवार को निगम की टीम ने शहर के तीन प्रमुख इलाकों—कसबा, बेलेघाटा और तिलजला में भारी पुलिस बल और केंद्रीय बलों की मौजूदगी में अवैध इमारतों को ढहाने की कार्रवाई की। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।



तिलजला: 7 मंजिला अवैध इमारत पर चले 3 बुलडोजर

तिलजला के जी जे खान रोड पर स्थित एक 7 मंजिला अवैध इमारत को तोड़ने के लिए निगम की ओर से 3 बुलडोजरों को काम पर लगाया गया। दिलचस्प बात यह है कि जिस अवैध इमारत पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, उसके ठीक सामने ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) का पार्टी कार्यालय स्थित है। बताया गया है कि नगर निगम ने इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए बीती 23 तारीख को ही नोटिस जारी कर दिया था। कार्रवाई के वक्त निगम के आला अधिकारियों के साथ पुलिस और केंद्रीय बल मुस्तैद रहे।



कसबा: मौके पर पहुंचीं मंत्री अग्निमित्रा पाल, 'सोना पप्पू' का नाम आया सामने

कसबा इलाके में भी अवैध निर्माण को जमींदोज करने के लिए निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। इस अभियान के दौरान राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल खुद स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर मौजूद रहीं। सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों के खिलाफ अवैध निर्माण की शिकायत थी, उन्हें शनिवार को निगम ने सुनवाई के लिए बुलाया था, लेकिन कोई भी उपस्थित नहीं हुआ। जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि कसबा की इस अवैध इमारत के निर्माण के पीछे 'सोना पप्पू' नामक व्यक्ति का हाथ है।


बेलेघाटा: प्रमोटर राजू नस्कर की दो अवैध इमारतों पर कार्रवाई

दूसरी ओर, बेलेघाटा इलाके में कुख्यात प्रमोटर राजू नस्कर के अवैध निर्माणों पर नगर निगम का डंडा चला है। निगम के कर्मियों ने यहाँ दो अवैध इमारतों को ढहाने का काम शुरू किया है। ये दोनों इमारतें कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 34 के अंतर्गत ईस्ट कुलिया रोड और बारोयारीतला इलाके में स्थित हैं।


निगम अधिकारियों का साफ कहना है कि शहर में किसी भी तरह के अवैध और बिना अनुमति के किए गए निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात