राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर भीषण सड़क हादसे में ट्रैलर चालक की मौत , अन्य घायल



कुल्टी: आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रामपुर एमवीआई कार्यालय के समीप लछमनपुर मोड़ के पास रविवार रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं से हड़कंप मच गया। एक घटना में एक ट्रैलर चालक वाहन के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय एवं पुलिस की मदद से क्रेन से केबिन को खींच कर करीब डेढ़ घण्टे के बाद उसको रेस्क्यू कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार देर रात आसनसोल से झारखंड जा रही एक लॉरी का संतुलन अचानक बिगड़ गया। अनियंत्रित लॉरी ने आगे चल रहे एक बड़े वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लॉरी का केबिन बुरी तरह पिचक गया, जिससे चालक अंदर ही फंस गया।

इसी समय, सड़क के दूसरी ओर (झारखंड से आसनसोल जाने वाली लेन) भी एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक अन्य वाहन से टकराने के कारण उसमें सवार कई लोग घायल हो गए हैं।



वही हादसे के बाद स्थानीय एवं पुलिस समेत एनएच की राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों के अनुसार, केबिन में फंसे चालक को बहुत मुश्किल से निकाला गया। वही अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल घायलो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


 वही स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर यह आरोप लगाया कि एमवीआई अधिकारियों के द्वारा चेकिंग के लिये सामने के वाहन को रोका गया जिससे पीछे से आ रही ट्रैलर उसके पीछे टकरा गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन