जामुड़िया: 'दीदी' के विकास कार्यों के भरोसे चुनावी मैदान में टीएमसी, हरेराम सिंह के समर्थन में एससी-ओबीसी ब्लॉक की सभा



जामुड़िया: आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच जामुड़िया विधानसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में चुरुलिया इलाके के जयनगर एवं चिचुड़बील में एससी-ओबीसी सेल की ओर से चुनावी सभाओं का आयोजन किया गया।


ऐतिहासिक जीत का दोहराव करने का संकल्प

यह सभा एससी-ओबीसी ब्लॉक-1 के अध्यक्ष दिनामय बाउरी के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिनामय बाउरी ने कहा कि हरेराम सिंह एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में हरेराम सिंह ने जामुड़िया में 44 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास रचा था। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं, जनता एक बार फिर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी।


सरकारी योजनाओं का गिनाया लाभ

सभा के दौरान राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। दिनामय बाउरी ने कहा की ममता दीदी जो कहती हैं, वह करके दिखाती हैं। आज घर-घर की महिलाओं को 'लखी भंडार' का सीधा लाभ मिल रहा है। हम केवल भाषणबाजी में नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा कन्याश्री, रूपश्री, शिक्षाश्री, स्वास्थ्य साथी कार्ड और मुफ्त साइकिल जैसी योजनाओं ने आम जनता के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। युवाओं के लिए उन्होंने 'युवा साथी' योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि 21 से 41 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भी सरकार आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।


विपक्ष पर निशाना और जनता से अपील

अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों को सचेत करते हुए कहा कि आज जो लाभ जनता को मिल रहे हैं, वे किसी अन्य सरकार के आने पर बंद हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी हमेशा जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख की साथी बनी रहेगी।


सभा के अंत में उन्होंने अपील की कि जामुड़िया के विकास की गति को बनाए रखने के लिए टीएमसी प्रत्याशी हरेराम सिंह को भारी बहुमत से जिताएं ताकि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी नए विकास कार्यों को अंजाम दिया जा सके। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात