बस की छत पर सफर पड़ेगा महंगा: रानीगंज ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान



रानीगंज: अपनी जान जोखिम में डालकर बस की छतों पर सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ रानीगंज ट्रैफिक विभाग ने कड़ा रुख अपनाया. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर रविवार को रानीगंज ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी के नेतृत्व में विभिन्न व्यस्त रूटों पर एक विशेष तलाशी अभियान चलाया गया.



बीच सड़क पर रुकवाई गईं बसें, उतारे गए यात्री

ट्रैफिक पुलिस ने रानीगंज थाना के सहयोग से जगन्नाथ ब्रिज समेत शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर बसों की सघन जांच की. इस दौरान कई बसें ऐसी पाई गईं जिनकी छतों पर यात्री बैठे हुए थे. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लगभग 20 से 25 यात्रियों को बस की छत से नीचे उतारा.


पुलिस की सख्त चेतावनी और कानूनी कार्रवाई का अल्टीमेटम

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों और बस चालकों को सख्त हिदायत दी. पुलिस ने साफ किया कि छत पर सफर करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है.भविष्य में यदि कोई यात्री दोबारा छत पर बैठा पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.बस चालकों को भी चेतावनी दी गई कि क्षमता से अधिक या छत पर यात्री बैठाने पर उनके परमिट और लाइसेंस पर कार्रवाई हो सकती है.हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क हादसों और अप्रिय घटनाओं को रोकना है। प्रशासन नियमों की अनदेखी करने वालों के प्रति अब कोई ढिलाई नहीं बरतेगा.गौरतलब है कि पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार इस तरह के अभियान चला रही है. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में इस निगरानी को और अधिक कड़ा किया जाएगा. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षित सफर करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की जान सुरक्षित रखें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर