बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर ने 'मैराथन' से दिया सामाजिक समरसता का संदेश

कोयलांचल की छात्राओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने दौड़कर बढ़ाई शहर की रौनक, शांति और सद्भाव के लिए हुआ आयोजन



रानीगंज: कोयलांचल और शिल्पांचल में हिंदी भाषी छात्राओं के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान, बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर द्वारा सोमवार को एक दौड़ प्रतियोगिता (मैराथन) का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाना था. रानीगंज के इतिहास में नागरिकों की सहभागिता के साथ इस तरह की दौड़ का आयोजन पहली बार देखा गया.



शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी दौड़

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रांगण से हुआ, जिसके बाद धावक तारबांग्ला, रानीगंज थाना रोड, इतवारी मोड़, सी.आर. रोड और मारवाड़ी स्कूल होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंचे. इस दौड़ में स्कूल की लगभग 150 छात्राओं और शहर के 100 से अधिक प्रबुद्ध युवक-युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया.


कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज और इनरव्हील क्लब ऑफ रानीगंज ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया. रानीगंज के रेफरी एसोसिएशन ने तकनीकी रूप से दौड़ को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


प्रतियोगिता को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया था जिसमें छात्राओं के तीन दलों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया. महिला प्रतिभागियों में नेहा नारनोलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से जया संथालिया एवं कृष्णा श्रॉफ रहीं, जबकि अपूर्वा भालोटिया ने तृतीय स्थान हासिल किया.युवाओं के लिए दो अलग श्रेणियां और बच्चों के लिए सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए.


कार्यक्रम में शहर की कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मारवाड़ी स्कूल के शांतनु भगत, श्री सीताराम जी मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया, काववेदा ग्रुप के मालिक विमल नारनोलिया, ललित झुनझुनवाला, रमेश मारोदिया, रोटरी अध्यक्ष डॉ. सुमित अग्रवाल, दीपक संथालिया, अलंकार साव, विनय मेहता, जया संथालिया, ज्योति साव, कृष्णा शराफ, विनोद केसरी और श्री प्रदीप राठौर प्रमुख थे.


स्कूल मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष संदीप भालोटिया ने सफल आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहायह आयोजन समाज में शांति और भाईचारे के लिए किया गया था. रानीगंज में इस तरह का यह पहला बड़ा प्रयास है और हमें उम्मीद है कि भविष्य में अन्य संस्थाएं भी स्वास्थ्य और सद्भाव के लिए ऐसे आयोजन जारी रखेंगी.


स्कूल की हेडमिस्ट्रेस श्रुति गांगुली, मैनेजिंग कमेटी की सदस्याएं श्रीमती स्वीटी लोहिया, मीनू अग्रवाल, रंजीता भालोटिया, और इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा अनीसा भुवालका दुबे व सचिव श्वेता बर्नवाल ने भी कार्यक्रम के प्रबंधन में विशेष योगदान दिया. कार्यक्रम के अंत में श्री विष्णु अग्रवाल और श्री रंजीत राम दे सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान