'बंगाल के विकास के लिए 2026 में चौथी बार ममता सरकार जरूरी' — तृणमूल नेताओं ने भरी हुंकार
रानीगंज: आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 36 अंतर्गत पी.एन. मालिया रोड इलाके में तृणमूल कांग्रेस की ओर से 'उन्नयनेर पांचाली' (विकास की गाथा) कार्यक्रम का आयोजन किया गया.राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 15 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाया.
100 से अधिक जन-कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ दशक में पश्चिम बंगाल और विशेषकर पश्चिम बर्धमान जिले की तस्वीर बदली है. नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 100 के करीब जन-कल्याणकारी परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है. कन्याश्री, लक्ष्मी भंडार और स्वास्थ्य साथी जैसी योजनाओं ने बंगाल के घर-घर में खुशहाली पहुँचाई है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूँकते हुए कहा कि बंगाल के विकास की इस गति को बरकरार रखने के लिए 2026 में चौथी बार ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनाना अनिवार्य है. उन्होंने दावा किया कि केवल टीएमसी ही बंगाल को उन्नति के पथ पर आगे ले जा सकती है.कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिम बर्धमान जिला परिषद के उप-सभाधिपति विष्णु देव नोनिया, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी व 36 नंबर वार्ड के पार्षद दिव्येंदु भगत, जिला युवा टीएमसी अध्यक्ष पार्थो देवासी और रानीगंज शहर युवा टीएमसी अध्यक्ष शुभो भट्टाचार्य उपस्थित थे. इनके अलावा टीएमसी के बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता इस उत्सव में शामिल हुए.



0 टिप्पणियाँ