सड़क दुर्घटना के बाद जामुड़िया में भड़की हिंसा: गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल


जामुड़िया थाना क्षेत्र के चिचुड़िया डांगालपाड़ा इलाके में कल रात एक सड़क दुर्घटना के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ और इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. बालू से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्थानीय निवासी पागला गोप की मौके पर ही मौत हो गई, जब वह एक शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे.


 पुलिस और ग्रामीणों के बीच भीषण झड़प

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मुआवजे की मांग और अनियंत्रित वाहन परिचालन के विरोध में आक्रोशित हो गए.जब जामुड़िया पुलिस अंतर्गत केंदा फाड़ी की पुलिस शव लेने घटनास्थल पर पहुंची, तो उनकी स्थानीय लोगों के साथ तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई. उत्तेजित भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया गया. इस हमले में एक एएसआई विपिन पाल समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, विपिन पाल को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया, जिसमें मृतक के परिवार के सदस्यों सहित कई ग्रामीण घायल हुए हैं.




 राजनीतिक और कानूनी कार्रवाई

 मृतक के भांजे का कहना है कि पागला गोप के भारतीय जनता पार्टी से जुड़े होने के कारण यह एक हत्या हो सकती है. हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने रानीगंज से सिउड़ी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 को जाम कर दिया और प्रदर्शन किया. भाजपा के राज्य नेता कृष्णदु मुखर्जी और जिला अध्यक्ष देबतनू भटाचार्य समेत एक प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है.गिरफ्तार व्यक्तियों में जिबन गोप उर्फ़ राजकुमार गोप (40) निवास चिंचुरिया डंगालपारा, थाना-जामुड़िया,कल्याण गोप (52) निवास चिचूरिया डगांल पाड़ा थाना जामुड़िया ,मंगल मंडल (30) पुत्र बिमल मंडल ,रामकृष्ण गोप (44) पुत्र सावेन गोप, संजीब गोप (40) पिता सुकूमार गोप फरीदपुर, थाना दुर्गापुर, रंजीत घोष (37) पुत्र लेफ्टिनेंट नकुल घोष नबासन, थाना गांव शिरा, डाकघर कांकरटोला, जिला. बीरभूम का रहने वाला है.उन्हें आज सुबह आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा