ममता बनर्जी पर अर्जुन सिंह का तीखा प्रहार — “वह हर समय झूठ बोलती हैं, 2026 में मिलेगा जवाब”


बारासात /कोलकाता (पीबी टीवी): दो दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा था कि “BLO अधिकारी SIR का फॉर्म देने आए थे, लेकिन मैंने वह फॉर्म नहीं लिया। पहले पूरे राज्य के लोग भरेंगे, फिर मैं भरूंगी।”


इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी जब तक जागती हैं, झूठ बोलती हैं। वह कहती हैं SIR नहीं करने देंगी, उसे घेरेंगी, यह करेंगी, वह करेंगी। लेकिन असल में वह खुद फॉर्म जमा करें या न करें, वह उनकी बात है। वह तो अस्पतालों में लाशें ढूंढ रही हैं, ताकि कह सकें कि यह SIR के डर से मरे हैं। आखिर वह किसे बेवकूफ बना रही हैं? बंगाल के लोग समझ चुके हैं कि वह झूठी हैं, और इसका सबूत 2026 के चुनाव में मिलेगा।”



यह बयान अर्जुन सिंह ने गुरुवार को बारासात के मधुमल्लरी में भाजपा की जिला संगठनात्मक बैठक के दौरान दिया।


अर्जुन सिंह ने आगे कहा, “हमारी पार्टी में जो मुसलमान सदस्य हैं, अगर वे खुद हमें वोट देते, तो स्थिति अलग होती। लेकिन सच्चाई यह है कि उनके घर के लोग ही उन्हें वोट नहीं देते। पूरा भारत इसी तस्वीर को दिखाता है। वे मोदी जी से राशन और सारी सुविधाएँ लेते हैं, उसमें कोई दिक्कत नहीं, लेकिन उनके लिए मोदी ‘हराम’ है। क्योंकि मस्जिदों से कहा गया है कि मोदी मुसलमान विरोधी हैं। इसलिए वे मोदी से लाभ लेने के बावजूद वोट नहीं देते। तो हम क्यों उनके पीछे समय बर्बाद करें? हम अपने लोगों के लिए काम करेंगे।”


उन्होंने कहा, “यह किसने कहा कि मुस्लिम वोट मिलने से हम जीतेंगे? दिल्ली, महाराष्ट्र और असम में क्या मुसलमानों के वोट से हम जीते हैं? असम में तो सबसे ज़्यादा मुसलमान हैं, फिर भी वहाँ भाजपा की सरकार है।”


राज्य के कई नगरपालिकाओं में चेयरमैन बदले जाने के मुद्दे पर अर्जुन सिंह ने व्यंग्य करते हुए कहा, “यहाँ सब कुछ पैसे पर निर्भर है। जो अभिषेक बनर्जी को ज़्यादा पैसा देगा, वही पद पर रहेगा। जो नहीं देगा, वह हट जाएगा। इसमें न कोई गणित है, न विज्ञान, न बीजगणित — बस पैसा दो और कुर्सी पाओ।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता