ईसीएल क्वार्टर के बाहर दो बाइकों में आगजनी, जामुड़िया के नींघा सब्जी पट्टी में दहशत




जामुड़िया- ईसीएल के एक कर्मचारी के आवासीय परिसर में देर रात हुई आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जामुड़िया थाना क्षेत्र की श्रीपुर फाड़ी के अंतर्गत आने वाले नींघा सब्जी पट्टी में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ईसीएल कर्मचारी के क्वार्टर के बाहर खड़ी दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.



रात 4 बजे हुई घटना

बताया जाता है कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब 4 बजे यह घटना घटी. ईसीएल कर्मचारी लोरिक यादव के क्वार्टर के बाहर खड़ी उनकी दो बाइकों में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी.



लोरिक यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अचानक धुएं का गुबार देखकर जब वह बाहर निकले, तो देखा कि उनकी दोनों बाइकें धू-धू कर जल रही थीं. उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया.


कर्मचारी अनभिज्ञ, पुलिस जांच में जुटी

लोरिक यादव ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस आपराधिक कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वहीं, इस घटना के बाद पूरे नींघा सब्जी पट्टी इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस आगजनी के पीछे किसका हाथ है और इसका उद्देश्य क्या था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान