बांकुड़ा जिला स्कूल के अंग्रेज़ी शिक्षक रक्तिम मुखर्जी को मिला ‘शिक्षा रत्न’ सम्मान



बांकुड़ा: राज्य सरकार की ओर से इस साल के ‘शिक्षा रत्न’ सम्मान से नवाज़े गए बांकुड़ा जिला स्कूल (स्थापना वर्ष 1840) के अंग्रेज़ी विभाग के शिक्षक रक्तिम मुखर्जी। कोलकाता में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके हाथों में यह सम्मान सौंपा।



बर्धमान के गुसकरा उनका पुश्तैनी घर है, लेकिन जन्म हुआ झारखंड के मैथन में। उनके पिता डीवीसी के पंचेत स्थित एक विद्यालय के प्रधान शिक्षक थे। शुरू से ही मेधावी छात्र रहे रक्तिम मुखर्जी ने मैथन स्थित आईसीएससी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल डी. नोबिली से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी कर नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने विश्वभारती विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की।


मार्च 2004 में जब से उन्होंने बांकुड़ा जिला स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यभार संभाला, तभी से वे छात्रों के बीच “छात्र-दरदी” यानी छात्रहितैषी शिक्षक के रूप में लोकप्रिय हो गए। माता-पिता अभी भी गांव में रहते हैं, जबकि वे फिलहाल प्रतापबागान के क्वार्टर में अपनी पत्नी और ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले इकलौते बेटे के साथ रह रहे हैं।


सम्मान पाकर भावुक रक्तिम मुखर्जी ने कहा

“मैं सचमुच अभिभूत हूं। इस सम्मान के साथ मेरी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।”


उनकी पत्नी बर्णाली मुखर्जी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा—

“आज हम शब्दहीन हैं। इन्होंने हमेशा छात्रों को पहली प्राथमिकता दी है और आज का दिन हमारे लिए बेहद गर्व और खुशी का है। हम यही चाहते हैं कि हर छात्र-छात्रा सच्ची शिक्षा से शिक्षित होकर जीवन में आगे बढ़े।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन