कोलकाता (पीबी टीवी ) : न्यूटाउन में पेड़ से आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई के हाथों छोटे भाई की हत्या
का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार की सुबह न्यू टाउन के आकण्ड किशोरी इलाके के निवासी सुशांत रॉय ने पास में ही अपने बड़े भाई प्रशांत रॉय की जमीन पर लगे आम के पेड़ से आम तोड़े। इस बात को लेकर विवाद की शुरुआत हुई. इसी दौरान प्रशांत रॉय ने अपने छोटे भाई सुशांत रॉय पर हमला कर दिया । सुशांत रॉय के सिर पर उसके भाई ने किसी भारी वस्तु से वार किया जिससे वह मौके पर ही गिर गया। परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे बचाया और स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर टेक्नो सिटी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर घटना के आरोपी बड़े भाई प्रशांत रॉय को गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि, परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।










0 टिप्पणियाँ