गंधर्व कला संगम द्वारा 185 जरूरतमंद बच्चों को नए वस्त्र वितरित, नववर्ष का उल्लास साझा



रानीगंज: गंधर्व कला संगम की रानीगंज शाखा ने अपनी वार्षिक परंपरा को निभाते हुए विक्रम संवत (हिंदू नववर्ष), बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख), बैसाखी, बिहू, गुड़ी पड़वा, पोंगल, अम्बेडकर जयंती तथा अन्य हिंदू और क्षेत्रीय नववर्षों के उल्लासपूर्ण अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियाँ साझा कीं. संस्था द्वारा रानीगंज के पी.एन.मालिया रोड शिशुबगान स्थित कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर 185 जरूरतमंद बच्चों को नए वस्त्र वितरित किए गए.


खराब मौसम और भारी वर्षा के बावजूद यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के बरो 2 कार्यालय के चेयरमैन मुज्जमिल शहज़ादा ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों को नए वस्त्र वितरित किए.




कार्यक्रम में गंधर्व कला संगम के अध्यक्ष प्रदीप नंदी, सचिव सुशील कुमार गनेरीवाला, उपाध्यक्ष अरुण भारतीया, सलाहकार सुरभी सिन्हा, संयुक्त सचिव राजेश जिंदल, संयुक्त सचिव प्रदीप मंडल, संयुक्त सचिव सुमन महतो और सदस्य उमा अग्रवाल भी उपस्थित थे. जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.


कार्यक्रम के दौरान गंधर्व कला संगम के चैयरमेन शाश्वती चटर्जी ने बताया गंधर्व कला संगम अंतर्गत कार्यरत नृत्यांगन - स्कूल ऑफ डांस और संगीतायन - स्कूल ऑफ म्यूजिक के कलाकारों द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया.इस पहल के माध्यम से गंधर्व कला संगम ने न केवल जरूरतमंद बच्चों को नए वस्त्र प्रदान किए बल्कि उनके साथ नववर्ष की खुशियों को भी साझा किया, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा