पेड़ से लटकता मिला युवक-युवती शव, मेमारी में फैली सनसनी




कोलकाता (पूर्व बर्दवान )पूर्वी बर्दवान जिले के मेमारी पुलिस स्टेशन अंतर्गत बामुनिया क्षेत्र में सोमवार को सुबह करीब नौ बजे एक युवक-युवती का लटकता हुआ शव मिलने से मेमारी में सनसनी फैल गई।

किसानों ने उसे बामुनिया से सटे इलाके में एक खेत के बीच में स्थित एक पेड़ से दोनों के शव को लटके हुए देखा ।

 इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर उन्हें ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

 वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम अमित राणा और युवती का सागरिका संतरा है, दोनों पूर्वी बर्दवान जिले के देवनदिघी थाना अंतर्गत बालिशा गांव के निवासी थे।

 लड़के की अनुमानित आयु 25 वर्ष तथा लड़की की अनुमानित आयु 19 वर्ष थी ।

अनुमान है कि बोरा पलासन ग्राम पंचायत के एक नंबर बामुनिया क्षेत्र के एक खाली खेत में स्थित  पेड़ से फांसी लगाकर दोनों ने आत्महत्या की है ।

 हालाँकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि यह घटना क्यों घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा