कोलकाता (पीबी टीवी) ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ़ कम्युनिटी हेल्थ सर्विस के तरफ से आज साल्टलेक स्थित स्वास्थ्य भवन में एक ज्ञापन दिया गया. कम्युनिटी हेल्थ सर्विस के कर्मियों के ओर से पहले स्वास्थ्य भवन के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और इसके बाद अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया,
ऑल इंडिया एसोसिएशन आफ कम्युनिटी हेल्थ सर्विस के सदस्यों ने बताया उनकी मुख्य मांग है कि वेतन में बढ़ोतरी की जाए. साथ ही अब तक उनको अस्थाई नहीं किया गया है, इसलिए उनको तत्काल प्रभाव से स्थाई किया जाए।
उन्होंने कहा कि हम लोग यह दोनों मांगे काफी पहले से ही करते आ रहे हैं, लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही कारण है कि हम लोगों ने आज स्वास्थ्य भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया है इसके साथ एक ज्ञापन भी स्वास्थ्य अधिकारी को दिया गया है. अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो हम लोग भविष्य में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।


0 टिप्पणियाँ