जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में दो नई सड़कों और एक स्कूल की चारदीवारी का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल था.अड्डा के सहयोग से बोरिंगडांगा मोड़ से जामुड़िया रेलवे स्टेशन तक 8 लाख रुपये की लागत से एक नई पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा.इसी प्रकार, जादू डांगा मोड़ से शेखपुर मोड़ तक 48 लाख 24 हजार रुपये की लागत से एक अन्य नई पक्की सड़क का शिलान्यास किया गया,वहीं बीजपुर हाई स्कूल में 15 लाख 8 हजार रुपये की लागत से एक नई चारदीवारी का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया.अड्डा के चेयरमैन कवि दत्ता और जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने नारियल तोड़कर इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया.
इस अवसर पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी कांग्रेस की सरकार आने के बाद सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य लगातार हो रहे हैं.उन्होंने कहा कि पहले जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया था, लेकिन 2021 से इस क्षेत्र में काफी विकास कार्य हो रहे हैं.उन्होंने यह भी कहा कि बोरिंग डांगा से जामुड़िया रेलवे स्टेशन और जादुडांगा से शेखपुर तक के निवासी इन सड़कों की मांग कर रहे थे, और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है.अड्डा के चेयरमैन कवि दत्ता ने कहा कि पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में विकास कार्य जोरों पर चल रहा है.उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं .उन्होंने कहा कि आसनसोल, कुल्टी और जामुड़िया में सड़क निर्माण कार्य से आम जनता को काफी सुविधा होगी.उन्होंने यह भी कहा कि एडीडीए विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है .इस अवसर पर जामुड़िया बोरो चैयरमेन शेख शानदार, मृदुल चक्रवर्ती, पुर्णशशि राय और चंद्रनाथ मुखर्जी उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ