शुशुनिया की पहाड़ियों पर लगी भीषण आग, 24 घंटे बाद काबू

बांकुडा- वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही शुशुनिया की पहाड़ियों पर पलाश के लाल फूलों की मनमोहक छटा देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आने लगे थे. लेकिन इस बार, पहाड़ियों की सुंदरता को आग ने अपनी चपेट में ले लिया.

 स्थानीय लोगों ने पहाड़ के पूर्वी हिस्से में आग से उठते घने धुएं को देखा. सूचना मिलते ही छतना वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। दिन चढ़ने के साथ ही आग ने पहाड़ के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. रात होते-होते आग की लपटें और तेज हो गईं.


वन विभाग की टीम ने अथक प्रयास करते हुए पहाड़ की चोटी तक पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे वनकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

24 घंटे तक लगातार मशक्कत करने के बाद, वन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया. वन विभाग के कर्मचारियों ने फायर ब्लोअर की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया.



बांकुरा नॉर्थ फॉरेस्ट डिविजन के डीएफओ प्रदीप बाउरी ने बताया, "आग पर काबू पा लिया गया है. हमें उम्मीद है कि सुबह तक आग पूरी तरह से बुझ जाएगी. 40 से अधिक लोग पहाड़ पर आग बुझाने के काम में लगे हुए थे."

आग से शुशुनिया की पहाड़ियों पर काफी नुकसान हुआ है.पलाश के फूल जलकर राख हो गए हैं और वनस्पति को भी काफी क्षति पहुंची है. वन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है.


आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. वन विभाग मामले की जांच कर रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर