सन ऑफ बंगाल न्यूज़ द्वारा रानीगंज की विशिष्ट हस्तियों का 'प्राइड ऑफ रानीगंज' सम्मान से अभिनंदन



रानीगंज, 20 मई: सन ऑफ बंगाल न्यूज़ ने आज रानीगंज शहर की उन विशिष्ट हस्तियों, सामाजिक संस्थाओं और संगठनों को सम्मानित किया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। 'प्राइड ऑफ रानीगंज' नामक यह कार्यक्रम लक्ष्मी वाटिका भवन में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत बाबा हाजी वारिस अली शाह की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। सन ऑफ बंगाल न्यूज़ के एडिटर इन चीफ जाहिद अनवर और पीबी टीवी के पत्रकार सम्राट दास ने संयुक्त रूप से सभी विशिष्ट हस्तियों को प्राइड ऑफ रानीगंज सम्मान से सम्मानित किया।


इस अवसर पर चार धर्म गुरुओं को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शहीद रवि माझी के परिवार को भी सम्मानित किया गया, जो जेके नगर रानीगंज के निवासी थे और हाल ही में बीएसएफ जवान के रूप में शहीद हुए थे। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य संगठनों को भी प्राईड आफ रानीगंज सम्मान से सम्मानित किया गया।


सन ऑफ बंगाल न्यूज़ के एडिटर इन चीफ जाहिद अनवर ने कहा कि सन ऑफ बंगाल न्यूज़ चैनल हमेशा रानीगंज के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन लोगों को दिया गया है जिन्होंने अपने कार्यों से इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से सेवा की है और ऐसे लोगों का सार्वजनिक सम्मान करना बेहद आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियां इन से प्रेरणा ले सकें।


इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी आरपी खेतान, रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली बोरो, दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रुपेश यादव, तापस तिवारी, संजय सिन्हा, डॉ साब्रा हिना खातून, आईएमए की तरफ से डॉक्टर चैताली बसु, डॉक्टर एस माझी, शाहिद परवेज, ऋतु कौर और सन ऑफ बंगाल की पूरी टीम मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात