बांकुडा और आसनसोल के बीच सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिली राहत



बांकुडा: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पश्चिम बर्दवान के औद्योगिक शहर आसनसोल को दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (एसबीएसटीसी) द्वारा बांकुडा से सीधी बस सेवा से जोड़ा गया है. शुक्रवार को बांकुडा डिपो में बांकुरा-आसनसोल भाया मेजिया-रानीगंज सीएनजी संचालित बस सेवा का शुभारंभ किया गया.



उद्घाटन समारोह: इस बस सेवा का उद्घाटन बांकुडा के सांसद अरूप चक्रवर्ती, तालडांगरा के विधायक फाल्गुनी सिंहबाबू, बांकुडा नगरपालिका अध्यक्ष अलका सेन मजूमदार, दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक दीप्तिमान सिन्हा और बांकुड़ा-1 ब्लॉक के बीडीओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया.



बस सेवा का विवरण: एसबीएसटीसी के अनुसार, दो बसें बांकुडाऔर आसनसोल डिपो से सुबह 8:25 बजे और शाम 4:50 बजे रवाना होंगी. बांकुडा और आसनसोल के बीच की 59 किलोमीटर की दूरी का किराया मात्र 48 रुपये होगा.


स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया: स्थानीय लोगों ने बताया कि इतने लंबे समय से बांकुडा और आसनसोल के बीच कोई सीधी सरकारी बस सेवा नहीं थी, जिसके कारण उन्हें निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था.इन दोनों स्थानों के बीच कोई रेल सेवा भी नहीं है. इसलिए, बांकुड़ा से आद्रा होते हुए ट्रेन से आसनसोल पहुंचने में काफी समय और परेशानी होती थी। अब सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को लागत, समय और परेशानी से निजात मिलेगी.


सांसद अरूप चक्रवर्ती का बयान: उद्घाटन समारोह में बांकुडा के सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से आसनसोल-बांकुडा का सफर आसान हो गया है। एसबीएसटीसी ने आवेदन के महज डेढ़ महीने के भीतर ही यह बस सेवा शुरू कर दी है। इससे छात्रों, व्यापारियों, किसानों समेत आम लोगों को काफी फायदा होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर