अयोध्या की तर्ज पर रानीगंज में धूमधाम से मनाई गई रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ

फ़ोटो-मन्दिर में भक्तो की भीड़


रानीगंज: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के पावन अवसर पर रानीगंज के श्री सीता राम जी मंदिर में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया. मंदिर प्रांगण भक्तों की भारी भीड़ रही.

 उत्सव की शुरुआत हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के सामूहिक पाठ से हुई. मंदिर के मुख्य पुजारी शास्त्री विजय पांडे ने विधि-विधान से भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण जी की पूजा-अर्चना की. इस खास मौके पर रामलला को सोने-चांदी के तारों से बनी पीतांबरी धारण करवाई गई, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया.



 मंदिर प्रांगण में भजन गायिका सुषमा जोशी और महिला समिति द्वारा सूंदरकांड पाठ, चरण पादुका पूजन और ज्योत प्रज्वलन के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया. विवेक बगड़िया, जयप्रकाश बर्मन और सुषमा जोशी ने अपने सुमधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया.


 मंदिर कमिटी के अध्यक्ष विमल बाजोरिया, सचिव प्रदीप सराया और कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी अयोध्या की तर्ज पर ही उत्सव मनाया गया. रानीगंज में यह मंदिर सभी वर्गों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां माता दुर्गा, राधा कृष्ण, तिरुपति बालाजी, बजरंगबली और शिव जी की भी प्रतिमाएं स्थापित हैं.


 मुख्य जजमान समाजसेवी हेमंत केसान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया.इस उत्सव को सफल बनाने में विजय छावछोरिया, रमेश कुमार मरोदीया और मंदिर कमिटी के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार