रानीगंज के श्री गुरु नानक विद्यालय में धूमधाम से हुआ वार्षिक खेलकूद का आयोजन



रानीगंज: रानीगंज के रामबागान स्थित श्री गुरु नानक विद्यालय हाई एंड हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रोबिन सेन स्टेडियम में किया गया. इस प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया.



 इस मौके पर रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, समाजसेवी ओमप्रकाश बाजोरिया, जुगल प्रसाद गुप्ता, ललित झुनझुनवाला, अरविंद सिंघानिया, स्कूल कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बग्गा, हरजीत सिंह बग्गा, सदन सिंह तथा स्कूल का प्रबंधन से जुड़े तमाम सदस्य उपस्थित थे.



इस अवसर पर विधायक तापस बनर्जी ने अपने संबोधन में स्कूल के प्रधान शिक्षक की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में जब अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भेजने के बारे में सोचते हैं, वहां यह स्कूल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है. उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रधान शिक्षक के नेतृत्व में बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है 



 अमरनाथ चटर्जी ने भी स्कूल के प्रधान शिक्षक ऋषिकेश त्रिपाठी की प्रशंसा की और कहा कि जिस तरह से वह बच्चों को शिक्षित करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं, वह सराहनीय है.


 स्कूल के प्रिंसिपल ऋषिकेश त्रिपाठी ने बताया कि 16 तारीख से लेकर आज तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूल के 285 विद्यार्थियों ने 24 विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इनमें विभिन्न प्रकार की दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप के अलावा अन्य स्पर्धाएं भी शामिल थीं. उन्होंने उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों को धन्यवाद दिया और कहा कि इसी तरह से रानीगंज के लोगों के सहयोग से स्कूल और भी तरक्की करेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा