जामुड़िया में दुर्गा मंदिर को मिला नया शेड, स्थानीय लोगों में खुशी



जामुड़िया: आसनसोल नगर निगम और जामुड़िया बोरो एक के संयुक्त प्रयास से मंडलपुर बडतल्ला दुर्गा मंदिर में एक नए शेड का निर्माण किया गया है.इस शेड का उद्घाटन जामुड़िया बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार ने किया.


बोरो चैयरमेन शेख शानदार ने बताया कि इस दुर्गा मंदिर शेड का निर्माण लगभग 15 लाख 80 हजार रुपये की लागत से किया गया है. "बीते कई वर्षों से मंडलपुर गाँव के स्थानीय लोगों ने दुर्गा मंदिर शेड को बनाने को लेकर हमसे कई बार आग्रह किया था. आज उनकी यह मांग पूरी हुई है."


दूसरी ओर, मंडलपुर उदय संघ क्लब ने दुर्गा मंदिर के परिसर में टाइल्स और मार्बल्स लगाकर मंदिर का सौंदर्यीकरण किया है. इस कार्य पर लगभग 5 लाख 78 हजार रुपये की लागत आई है.


शेख शानदार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशों के अनुसार, जामुड़िया की जनता के हित में लगातार काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "जामुड़िया बोरो एक के जितने भी वार्ड हैं, लोगों की असविधा को देखते हुए प्रत्येक कार्य को पूरा किया जा रहा है. हम हमेशा जनता के लिए खड़े रहते हैं."


शेख शानदार ने यह भी बताया कि जामुड़िया में मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा जैसे धार्मिक स्थलों का विकास करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. "जहां-जहां धार्मिक स्थलों में कोई भी कमी महसूस हो रही है, तो हम उसे पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं."


इस नए शेड के निर्माण से मंडलपुर के स्थानीय लोगों में काफी खुशी है. उन्होंने इस काम के लिए जामुड़िया बोरो एक और आसनसोल नगर निगम का धन्यवाद किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार