जामुड़िया: जामुड़िया थाना क्षेत्र के बोरों एक अन्तर्गत वार्ड संख्या पांच, जामुड़िया अखलपुर शमशान में आज एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला . मृतक की पहचान गणेश रुईदास के रूप में हुई है.वह जामुड़िया ग्राम के रुईदास पाड़ा का निवासी था.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गणेश ने तीन दिन पहले परिवारिक कलह के कारण घर छोड़ दिया था. परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में जामुड़िया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
सोमवार की सुबह, स्थानीय लोगों ने गणेश को जामुड़िया के अखलपुर शमशान में एक पेड़ पर लटका हुआ देखा. उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचित किया.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया .
स्थानीय लोगों का अनुमान है कि गणेश ने आत्महत्या की है. हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.


0 टिप्पणियाँ