कोलकाता : हिंदू जागरण मंच ने बांग्लादेश में हिन्दू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ढाका हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया जाने की निंदा करते हुए बिना शर्त उनकी रिहाई की मांग की है। कोलकाता में आज एक संवाददाता सम्मलेन में हिंदू जागरण मंच , दक्षिण बंगाल के सदस्यों ने ये मांग की । इससे पहले संगठन की और से चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ़्तारी के विरोध में सियालदह स्टेशन से बांग्लादेश दूतावास तक विरोध रैली का आयोजन किया गया . गौरतलब है बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए आवाज उठाने वाले संत चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर सोमवार को ढाका एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है.

0 टिप्पणियाँ