जामुड़िया: श्री खाटू वाले श्याम बाबा की जयंती के उपलक्ष्य में जामुड़िया श्री अग्रसेनजी भवन से एक भव्य निशान यात्रा निकाली गई.इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने श्याम ध्वजा लेकर हिस्सा लिया. निशान यात्रा श्री अग्रसेनजी भवन से शुरू होकर जामुड़िया बाजार, नंदि मोड, पेट्रोल पंप, जामुड़िया ग्राम, अखलपुर, मंडलपुर, जादुडांगा, बीजपुर, रानीसायर मोड़ होते हुए रानीगंज स्थित श्याम मंदिर पहुंची. श्याम मंदिर में भक्तों ने बाबा श्याम को उनके जन्मदिन पर निशान अर्पित किए.गाजे-बाजे के साथ आतिशबाजी और भजनों की धुन पर थिरकते हुए भक्तों ने इस पावन अवसर को यादगार बनाया.इस अवसर पर श्री श्याम दीवाने के रोहित चौधरी ने बताया कि श्री श्याम बाबा के जन्मदिन पर प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी निशान यात्रा निकाली गई है.पहले यह यात्रा नियामतपुर और आसनसोल स्थित श्याम मंदिरों में जाती थी, लेकिन अब रानीगंज में भव्य श्याम मंदिर बन जाने के बाद से यह यात्रा यहां पहुंचती है.


0 टिप्पणियाँ