मंगलपुर उद्योगिक नगरी स्तिथ कारखानों से निकलने वाले प्रदूषण का मुद्दा गरमाया, विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कारखानों में पहुंचकर लिया जायजा



रानीगंज- आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र स्तिथ रानीगंज के मंगलपुर उद्योगिक नगरी में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा लगातार गहराता जा रहा है. इस क्षेत्र में स्थित छह स्पंज आयरन कारखानों से निकलने वाले प्रदूषण ने स्थानीय लोगों के जीवन को मुश्किल बना दिया है. इस समस्या के समाधान के लिए आसनसोल दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पाल शनिवार को कारखानों में पहुँचकर कारखानो के प्रदूषण सबन्ध विषयक की जानकारी हासिल किया . विधायक अग्निमित्र पाल श्री श्याम सेल पावर लिमिटेड, जय बालाजी कारखाना, श्री सत्या स्पंज आयरन कारखाना, श्री गोपाल गोविंद स्पंज कारखाना,सावित्री स्पन्ज आयरन ,धनबाद फ्यूल स्पंज कारखाना में पहुंच कर प्रबन्धन से जानकारी ली.




ग्राम सुरक्षा वाहिनी की पहल


इससे पहले ग्राम सुरक्षा वाहिनी ने प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में 'धुंआ हटाओ ग्राम बचाओ' अभियान शुरू किया था. इस अभियान के तहत एक समिति का गठन किया गया था जो क्षेत्र में प्रदूषण की निगरानी करती है. हालांकि, बख्तानगर क्षेत्र के निवासी काफी समय से प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं और कई बीमारियों से ग्रस्त हो रहे है.


 विधायक अग्निमित्रा पाल ने मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित छह स्पंज आयरन कारखानों में प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की जांच की .


  शनिवार सुबह 11 बजे तक उन्होंने मंगलपुर औद्योगिक में एक के बाद एक फैक्ट्री में प्रवेश किया और जांच की कि क्या प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है और क्या प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों को फैक्ट्री अधिकारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है या नहीं? वहीं, विधायक अग्निमित्रा पाल ने चेतावनी दी कि प्रत्येक मिल के प्रभारी अधिकारियों से बात कर सात दिनों के अंदर प्रदूषण पर नियंत्रण किया जाये. इसके बाद वह बख्तारनगर गांव इलाके में पहुंची और इस प्रदूषण से प्रभावित एक परिवार के सदस्य को देखने गईं अब यह देखना दिलचस्प होगा हैं कि इन समग्र गतिविधियों के बाद कारखानों के प्रदूषण पर कितना नियंत्रण किया जाता है. हालांकि ग्राम रक्षा वाहिनी इस प्रदूषण पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसी दौरान विधायक ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की गतिविधियों पर भीकड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मांग की कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का नोबेल पुरस्कार वापस लिया जाए.उन्होंने आगे कहा कि रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में कारखानों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है यहां पर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिन मशीनों का इस्तेमाल करना चाहिए उनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है कारखाना प्रबंधन अपने ज्यादा फायदे के लिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर कारखाने से होने वाले प्रदूषण की वजह से लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही है लेकिन कारखाना प्रबंधन प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं विधायक ने कहा कि उन्हें 7 दिन का समय दिया गया है 7 दिनों के बाद वह फिर से निरीक्षण पर आएगी और राज्य सरकार के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इनको क्या दिशा निर्देश दिया गया है इसका जायजा लेंगे उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में राज्य में एक भी ऐसा विभाग नहीं है जहां पर भ्रष्टाचार नहीं है राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी इसके लिए जिम्मेदार है. विधायक ने कहा कि उन्हें तो लगता है कि राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी यहां आते भी नहीं है उससे पहले ही कारखाना प्रबंधन द्वारा किसी होटल में उनके साथ समझौता कर लिया जाता है जिसका खामियाजा इस क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ता है उन्होंने कहा कि ऐसा चलने नहीं दिया जा सकता और वह 7 दिनों के बाद यहां आकर परिस्थिति का जायजा लेंगी. उन्होंने कहा कि वह औद्योगीकरण के खिलाफ नहीं है लेकिन कारखाना प्रबंधन अपने मुनाफे के लिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता.


स्थानीय लोगों की समस्याएं


ज्ञात कह की इस अंचल से सलंग्न ग्राम बख्तानगर के निवासी लंबे समय से प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं,कारखानों से निकलने वाले धुएं के कारण उन्हें सांस लेने,चर्म रोग में तकलीफ हो रही है और कई तरह की बीमारियां हो गई हैं.


अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विधायक के दखल के बाद कारखाने प्रदूषण नियंत्रण के लिए क्या कदम उठाते हैं.अगर कारखाने प्रदूषण को नियंत्रित करने में नाकाम रहते हैं तो विधायक को सख्त कार्रवाई करनी होगी. इस इस मुहिम में विधायक अग्निमित्र पाल के साथ परिमल माझी, संदीप गोप,तारक पॉल,भास्कर डांग,उज्ज्वल माझी आदि मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर