सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया जामुड़िया ग्राम सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन



 जामुड़िया: आसनसोल नगर निगम के बोरो एक अंतर्गत वार्ड संख्या पांच के जामुड़िया आरएनएस क्लब जामुड़िया ग्राम सार्वजनिक दुर्गापूजा मण्डप का उद्घाटन आसनसोल के सांसद सह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया.इस दौरान सांसद द्वारा फीता काट कर पूजा पंडाल व प्रतिमा का उद्घाटन किया गया.उद्घाटन समारोह के पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा,जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह,जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी,जामुड़िया बोरो चेयरमैन शेख शानदार,तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी,सिद्धार्थ राना,युवा तृणमूल कांग्रेस नेता प्रेमपाल सिंह,गोपी धीवर आदि को सम्मानित किया गया.उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद सत्रुधन सिन्हा ने कहा की काफी सौभाग्य है की मां दुर्गा के चरण में स्वंय को अर्पित कर पाया हूं.उन्होंने कहा की मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में हमेशा शांति, तरक्की,खुशाली हो तथा आसनसोल हमेशा हरा भरा रहे. आसनसोल हमेशा फलता फूलता रहे, यही मां दुर्गा से कामना करता हूं.इस मौके पर संसद शत्रुघ्न सिन्हा,जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, जामुड़िया के थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी,बोरो के एक चैयरमेन शेख शानदार,ब्लाक एक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी,ब्लाक दो तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा,प्रेमपाल सिंह,श्यामापद धीवर,गोपी धीवर‌,काजल दे,वार्ड पार्षद बंदना रूईदास आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन