कोलकाता (पीबी टीवी)कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया है. उनका मानना है कि बैठक सार्थक नहीं रही. हालाँकि, पीड़िता के माता-पिता के अनुरोध पर उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया.पीड़िता के माता-पिता का कहना है कि हमने अपनी बेटी खो दी है और हम आपमें से किसी को भी खोना नहीं चाहते. इसलिए आप भूख हड़ताल उठा लें. इस बारे मे देबाशीष हलदर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम इसी बात को ध्यान में रखते हुए भूख हड़ताल उठा रहे हैं. धर्मतला में जूनियर डॉक्टरों के लिए धरना मंच आज सुबह से खोला जा रहा है.

0 टिप्पणियाँ