बहुला में भोजपुरी गायक पवन सिंह का कार्यक्रम हुआ रदद्,विधायक प्रतिनिधि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जानकारी






 जामुड़िया- जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह के प्रतिनिधि और युवा टीएमसी नेता प्रेमपाल सिंह द्वारा जमुड़िया के विधायक कार्यालय में शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा किया की काली पूजा के तहत आगामी 3 नवंबर को बहुला में होने वाले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के कार्यक्रम को रद्द किया जाता है .ज्ञात हो कि कि 3 नवंबर को विधायक हरे राम सिंह के तत्वावधान में भोजपुरी गायक पवन सिंह कार्यक्रम करने वाले थे, जिसका बांग्ला पोखो द्वारा यह कहकर विरोध किया गया कि पवन सिंह के गाने बंगाली महिलाओं को अपमान करने वाले हैं और किसी भी कीमत पर पवन सिंह को बंगाल की धरती पर कार्यक्रम करने नहीं दिया जाएगा. आज जब प्रेमपाल सिंह ने प्रेस मीट कर पवन सिंह के कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की तो इसके बाद इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई .इस पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि पूरे देश में मशहूर प्रख्यात गायक पवन सिंह बंगाल की धरती पर कार्यक्रम करने आने वाले थे ,लेकिन उन्हें रोक दिया गया. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जब भारतीय जनता पार्टी द्वारा पवन सिंह को आसनसोल से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया था तब इसी तृण1'मूल कांग्रेस ने उसका विरोध किया था. उन्होंने बांग्ला पोखो को टीएमसी की बी टीम करार देते हुए कहा कि उस समय सिर्फ बांग्ला पोखो ही नहीं बल्कि टीएमसी के नेताओं ने भी पवन सिंह के खिलाफ बयान दिया था . यह बड़े शर्म की बात है कि पवन सिंह जैसा एक प्रख्यात गायक बंगाल की धरती पर कार्यक्रम नहीं कर पा रहा है . भाजपा इस सिद्धांत पर विश्वास करती है कि हम सभी पहले भारतवासी हैं उसके बाद बंगाली, बिहारी पंजाबी या और कोई लेकिन टीएमसी ऐसा नहीं मानती. यह वही बांग्ला पोखो है जिसने कुछ दिनों पहले सिलीगुड़ी में बिहार से आए कुछ छात्रों की बेरहमी से पिटाई की थी. इसके साथ ही अग्निमित्रा पाल ने नाम लिए बिना आसनसोल के पूर्व भाजपा सांसद और वर्तमान टीएमसी विधायक बाबुल सुप्रियो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह यह कहकर टीएमसी में गए थे कि वह प्रथम एकादश में खेलना चाहते हैं.जब भारतीय जनता पार्टी द्वारा पवन सिंह को आसनसोल से सांसद प्रत्याशी बनाया गया था तब बाबुल सुप्रियो ने भी काफी बयान दिए थे आज वह खामोश क्यों है. इसके साथ ही उन्होंने हरे राम सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि वह बांग्ला पोखो के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करा रहे है. पर हरे राम सिंह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि उनको पता है कि बांग्ला पोखो टीएमसी की बी टीम है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा