नए वेतन समझौता की मांग को लेकर मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के श्रमिकों ने किया विरोध प्रदर्शन






 रानीगंज रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में बीते 8 माह से नए वेतन समझौता न किए जाने तथा अस्थाई कर्मियों को स्थाई किए जाने सहित चार सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को सीटू से सम्बद्ध अस्पताल एम्पलाइज यूनियन के द्वारा अस्पताल के गेट के बाहर प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन के दौरान सीटू नेता दीबयेन्दू मुखर्जी ने कहा कि एक और राज्य में आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की घटना को लेकर अस्पताल व्यवस्था में सुधार को लेकर पूरे राज्य में मांग चल रही है, यहां के विधायक और संसद दोनों ही तृणमूल कांग्रेस के है,पर इन श्रमिको की असुविधा को लेकर उनका कोई ध्यान नहीं है . वहीं दूसरी ओर रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में बीते 8 माह से नए वेतन समझौता प्रबंधन द्वारा नहीं की जा रही है .यह अस्पताल एक ट्रस्ट द्वारा संचालित है,हजारो आसपास के लोगो का यहां इलाज होती है.पर इस अस्पताल के एक संचालक अस्पताल में हिटलर शाही चलाते हैं, एवं इस अस्पताल को वह अपना पैतृक संपत्ति समझते हैं, परंतु उन्हें यह समझना चाहिए कि अस्पताल में सैकड़ो कर्मी कार्यरत हैं और श्रमिकों की मांग को पूरा करनी होगी. वहीं अस्पताल एम्पलाईज यूनियन के सचिव प्राण माझी ने बताया कि चार सूत्री मांगों में के तहत बीते 22 दिसंबर को 3 साल के वेतन समझौता की मियाद पूरी हो गई है ,तब से प्रबंधन आज तक अस्पताल के कर्मियों के नए वेतन समझौता को लेकर टाल बहाना कर रही है. अस्पताल के दो कर्मियों को बीते 7 माह से हटा दिया गया है. उन्हें तत्काल कार्य पर लगाना होगा .साथी ही अस्थाई कर्मियों को स्थाई करना होगा. उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर प्रबंधन को 7 दिन के समय बातचीत करने के लिए कहा गया है ,अन्यथा संगठन जोरदार आंदोलन करेगी. दूसरी और इन आरोपों को लेकर रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के प्रमुख राजेंद्र प्रसाद खेतान ने कहा कि अस्पताल के कर्मियों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं, जिस अनुपात में श्रमिक संगठन श्रमिकों का वेतन बढ़ाना चाह रहे हैं नए वेतन समझौता करना चाह रहे हैं अस्पताल प्रबंधन द्वारा वह राशि वहन करना मुश्किल है, क्योंकि यह अस्पताल निरंतर घाटे में चल रही है, एवं अस्पताल के जो विकास के कार्य किया जा रहे हैं वह दानदाताओं के चंदे से किया जा रहा है. इस कठिन परिस्थिति में भी अस्पताल के कर्मियों का वेतन नियमित रूप से दिया जा रहा है ,वहीं अन्य आरोपो को लेकर उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली