आर जी कर की घटना के प्रतिवाद में आंगनबाडी केन्द्रों की महिलाओं ने बेलिया बथान से जेके नगर बाजार क्षेत्र तक रैली निकाली




रानीगंज-आंगनबाडी केन्द्रों की महिलाओं ने बेलिया बथान से जेके नगर बाजार क्षेत्र तक एक रैली निकाली. उन्होंने यह रैली आर जी कर की घटना के खिलाफ नारे लगाते हुए और दोषियों को सजा देने की मांग करते हुए, विभिन्न बैनरों और पोस्टरों के साथ निकाली.

  उनकी मांग है कि प्रशासन द्वारा महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराए. उनका यह भी दावा है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा की कमी है और प्रशासन को सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. साथ ही आरजी कर घटना की पूरी जांच करायी जाये और वास्तविक दोषियों की पहचान कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाये. आईसीडीएस कर्मियों ने महिला उत्पीड़न की विभिन्न तस्वीरें बैनर पर प्रदर्शित किया और पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग की. इस बारे में आंगनबाड़ी.की कर्मी चायना दे ने कहा कि जब हमारे घर में कोई बीमार पड़ता है तो हम डॉक्टर के पास जाते हैं वह हमारा इलाज करते हैं, लेकिन अगर किसी डॉक्टर के साथ ही इस तरह की नारकीय घटना घटे तो उसे निंदनीय और कुछ नहीं होता .उन्होंने कहा कि इससे एक सवाल मन में आता है कि क्या महिला होकर जन्म लेना इतना बड़ा अपराध है. हमारे घर में भी लड़कियां हैं उनको कहीं भेजना या कहीं शिक्षा संस्थान में भर्ती करने में भी डर लगने लगा है. अगर इस तरह की घटनाएं होती रही तो हमारे घर के बच्चे क्या सीखेंगे. गर्मी के मौसम में भरी तपती दोपहर को आंगनबाड़ी केंद्र में काम करना पड़ता है तब सारे रास्ते सुनसान हो जाते हैं ऐसे में वह अपनी सुरक्षा को लेकर भी काफी चिंतित हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कार्यस्थल हो या कोई और जगह हर जगह पर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की जरूरत है ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता