बजबज और महेशतला से चुराए गए लाखों के सोने के साथ चोर महाराष्ट्र से गिरफ्तार


कोलकाता (पीबी टीवी )| दक्षिण 24 परगना के एडिशनल एसपी ने एक प्रेस बयान में जानकरी दी है कि बजबज में प्लास्टर जंक्शन पर श्री गणेश ऐस सेंटर नामक दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी ने सोने के आभूषण चोरी कर लिया था । इस संबंध में उस दुकान के मालिक नितिन बाबर ने कर्मचारी "समधन पोपट गराडे" के नाम से लिखित शिकायत दर्ज कराई। साथ ही चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी थाने को दिया. नितिन ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले उसके सेंटर पर कर्मचारी काम करने आया था और तभी से कर रहा था। बजबज थाने के जांच अधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच शुरू की. जाँच के दौरान पता चला कि आरोपी महाराष्ट्र के सारापुर जिले  के   सिरस पुलिस स्टेशन में छुपा हुआ है. स्थानीय पुलिस की मदद से बाजबज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए आभूषणों (475 ग्राम) में से 375 ग्राम सोना किया गया है, जिसका बाजार मूल्य 3170000 रुपये था। साथ ही 24000 टका नकद भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही हैदूसरी तरफ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर महेशतला के दो अपार्टमेंट से चोरी गया पचास ग्राम सोना बरामद कर लिया है। महेशतला अपार्टमेंट और दामोदर अपार्टमेंट में चोरी हुई थी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार