ट्रेडिशनल ट्राईबल विलेज काउंसिल के सदस्यों ने जमीन हड़पने का आरोप लगाकर रानीगंज के बीडीओ को दिया ज्ञापन



जामुड़िया- ट्रेडिशनल ट्राइबल विलेज काउंसिल के सदस्यों ने रानीगंज के बीडीओ शुभदीप गोस्वामी तथा बीएलआरओ सुब्रतो को ज्ञापन सौंपा. इनका कहना है कि जिराडांगा इलाके में हरिपद मुर्मू नामक एक व्यक्ति सरकारी खास जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहा है. इनका कहना है कि जिस जमीन को गैरकानूनी तरीके से हड़पने की कोशिश की जा रही है. उसके पास आईसीडीएस सेंटर है, और एक मैदान भी है. जहां पर बच्चे फुटबॉल खेलते हैं. जब भी फुटबॉल खेलते खेलते बॉल उस जमीन पर चली जाती है तो हरिपद मुर्मू बच्चों को गंदी-गंदी गालियां देता है. वह उसे जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करना चाहता है, जबकि गांव वालों के पास यह सबूत है कि वह जमीन खास जमीन है. इसके अलावा गांव वालों ने आदिवासियों के पवित्र जाहेर थान के लिए पट्टा प्रदान करने तालाब के किनारे पर अवैध अतिक्रमण रोकने सहित कई मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि इस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी. हालांकि उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने यह भी बताया कि पहले यह पता लगाना होगा कि जिस जमीन की बात की जा रही है वह पंचायत इलाके में है, नगर निगम इलाके में फिर भी उन्होंने मुद्दे पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. वहीं इस बारे में जब हमने बीडीओ शुभदीप गोस्वामी से बात की तो उन्होंने कहा कि आज रानीगंज के जिराडांगा इलाके से कुछ लोग आए थे, जिन्होंने मुख्यतः जमीन पर अवैध अतिक्रमण के मामले को लेकर शिकायत की उन्होंने कहा कि पहले यह देखने की आवश्यकता है, कि जिस जमीन को लेकर यह बात कही जा रही है. वह जमीन पंचायत इलाके में है या नगर निगम इलाके में क्योंकि जिस जगह की बात कही जा रही है. वह सियारसोल का इलाका है. उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी खास जमीन पर कब्जा करने नहीं दिया जाएगा और अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान