जामुड़िया के ग्रेट ईस्टर्न रोलिंग मिल में आरपीएम मोटर का पहिया खुल कर छिटक कर गिरने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त, महिला भी गंभीर रूप से घायल




जामुड़िया- गुरुवार प्रातःउल्कापिंड गिरने की खबर फैलते ही पश्चिम बर्दवान के जामुड़िया इलाके के इकरा औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई. बाद में पता चला कि यह कोई उल्कापिंड घटना नहीं थी,बल्कि इलाके में स्थित ग्रेट ईस्टर्न नामक रोलिंग मिल फैक्ट्री में तेज गति से चल रही आरपीएम मोटर का पहिया खुल गया और वह छिटक कर उस रोलिंग मिल के छत से जा टकराया ,जिससे उस मोटर और छत का कई टुकड़ा अलग-अलग जगहों पर गिरा.इस घटना से ईकड़ा इलाके में बाउरी पाड़ा निवासी अमर बाद्दयकर के घर के आंगन में मोटर गिर गया. इस घटना में उनकी 18 वर्षीय बेटी झूलन बाद्याकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.उसके शरीर के कुछ हिस्सों में चोट लग गयी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय अखलपुर उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इसके अलावा उनके पड़ोसी अनिल बाद्यकर के घर की छत से टकराकर अमर बाद्यकर के घर के पिछवाड़े में जा गिरा.





बुबोई मुर्मू एवं इकड़ा के बाउरी पाड़ा में मागाराम बाध्यकर, अनिल बाध्यकर एवं अभिजीत बाध्यकर के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए.मोटर का एक टुकड़ा लगभग दो किलोमीटर दूर बेनाली ग्राम के एक मैदान में जाकर गिरी जहां वह मैदान गड्डे में तब्दील हो गई. वहीं इस घटना के वजह से क्षतिग्रस्त हुए घर के क्षतिपुर की मांग पर सुबह से ही स्थानीय लोगों ने जामुड़िया से रानीसयर जानें वाले मुख्य सड़क को जादुडागा में सड़क अवरोध कर घंटों विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण इस सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई ,लेकिन कारखाना के कोई भी अधिकारी उन से इस विषय पर बात नही करने पर उतेजित ग्रामीणों ने इस कारखाना के भीतर प्रवेश कर जम कर तोड़ फोड़ किया. मौके पर जामुड़िया थाना के पुलिस पहुंच कर स्थित को नियंत्रित किया वही इसकी जांच पड़ताल के लिए सीआईडी के बम स्क्वाड टीम भी पहुंची.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता