फ्रेंड्स क्लब आफ रानीगंज के नए अध्यक्ष बने महेंद्र बगड़िया ,महासचिव मुकेश बरनवाल



रानीगंज-पर्यावरण को लेकर काम करने वाली फ्रेंड्स क्लब आफ रानीगंज की वर्ष 2024 - 25 के कमेटी के सदस्यों का इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया गया. इन्स्टालेशन ऑफिसर अनूप सराफ ने सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया. आर के होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र बगड़िया को अध्यक्ष, मुकेश बरनवाल को महासचिव तथा राकेश झुनझुनवाला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.इस मौके पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी तथा रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि फ्रेंड्स क्लब के सदस्य रानीगंज में पर्यावरण के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं. इस क्लब का माहौल बेहद पारिवारिक है, जहां पूरा परिवार एक साथ कार्यक्रम का आनंद उठाते हैं. इसके साथ ही पर्यावरण के क्षेत्र में भी कई काम किया जा रहे हैं. वहीं मुख्य अतिथि समाजसेवी देवेन साव ने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में संस्था के द्वारा अहम भूमिका निभायी जाती है. कार्यक्रम में टेलीविज़न कार्यक्रम तोल मोल के बोल की तर्ज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके अलावा फूलों की होली एवं म्यूजिकल चेयर , हाउजी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए .इस अवसर पर फ्रेंड्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरुण भारतीया ,शरद जगनानी, चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक टोडानी, सीए मनीष क्याल , सीए संजय अग्रवाल , सीए राजेश झुनझुनवाला, राजीव बाजोरिया, पवन बाजोरिया ,ज्योति बाजोरिया, सुजीत अग्रवाल ,सुधीर अग्रवाल, सतीश बगड़िया ,अंजू जगनानी, सुनीता बरनवाल,कविता गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, सोनी बरनवाल, बबीता सराफ, सोनल पातेशरिया, अमित भुत,रतनदीप डालमिया, मनीष अग्रवाल, संजय सैंथोलिया, शिल्पी डालमिया, मुकेश काजोड़िया, रवि शर्मा, संदीप शर्मा, विनोद बंसल, रामप्रसाद गुप्ता, गणेश गुप्ता, गणेश साव , पंकज सोमानी आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली