जामुड़िया : ईसीएल के सातग्राम -श्रीपुर एरिया के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत श्रीपुर तीन नम्बर इलाके में शनिवार को अवैध खदानों को जेसीबी के द्वारा डोजरिंग कर बंद किया गया .शनिवार को सीआईएसएफ के जवान इसीएल सुरक्षा गार्ड एवं पुलिस के सहयोग से अवैध खदानों को बंद करवा रहे है. इसके बारे में जानकारी देते हुए नींघा कोलियरी के पर्सनल मैनेजर अजीत कुमार मजूमदार ने बताया कि हम लगातार दो महीना से नींघा कोलियरी के सुरक्षा अधिकारी ईसीएल के लिज होल्ड एरिया है उसे जगह को प्रत्येक सप्ताह जांच करवाते हैं कि कहीं कोई अवैध रूप से खदान चल रहा है कि नहीं .अगर हमारे पास इस तरह की सूचना प्राप्त होती है कि अवैध खदानों का संचालन हो रहा है इसकी तुरंत सूचना पाकर हम अपने सुरक्षा अधिकारी, सीआईएफएफ और पुलिस को लेकर अभियान चलाकर जेसीबी के द्वारा प्रत्येक कोयला खदानों को मिट्टी के द्वारा बंद कर देते हैं .इस तरह के कार्य हम निरंतर करते रहेंगे और आगे भी अवैध रूप से कोयला खदानों को बंद किया जाएगा .इसके बाद ईसीएल प्रबंधन को जानकारी देकर हमलोग करवाई कर रहे हैं.हमलोग दिन में पेट्रोलिंग कर जानकारी लेते हैं कि कहां ईसीएल की संपत्ति की लूट हो रही है ,उन जगहों पर हमलोग कार्रवाई कर रहे हैं. इस एरिया में हमलोग कहीं भी अवैध कोयला खदान नहीं चलने देंगे.इसमें कोल इंडिया के प्रबंधन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है. जब भी हमलोगों ने करवाई के लिए गाड़ी की मांग की है तब हमें मिला है. इसमें पुलिस प्रशासन एवं सीआईएसएफ का भी पूर्ण सहयोग मिलता है,आगे भी स्तर की कारवाई चलती रहेगी.


0 टिप्पणियाँ