सत्यम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड और रेनमेक वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जामुड़िया जल सरवराह सेवा समिति का जीर्णोद्धार करवाया



जामुड़िया-सत्यम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड और रेनमेक वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड ने कॉरपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत जामुड़िया की अति प्राचीन संस्था में से एक जामुड़िया जल सरवराह सेवा समिति का लगभग 20 लाख रुपए खर्च करके उसका जीर्णोद्धार करवाया. इसके तहत समिति के पंप हाउस की मरम्मत, ढलाई, इलेक्ट्रिफिकेशन, मोटर, बाउंड्री वॉल, रंग आदि कार्य शामिल है. कार्य पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को समिति की ओर से सत्यम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के सी एम डी शिव कुमार डालमिया और रेनमैक वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनीष कुमार डालमिया और बिनय नलिन मेहता को सम्मानित किया गया.इन्हें स्मृति चिन्ह, पुष्प, उत्तरीय देकर सम्मान किया. साथ ही साथ जल सरवराह सेवा समिति का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ( मरणोपरांत ) स्वर्गीय मनोहर लाल केडिया को उनके प्रथम सचिव और इस समिति के गठन से जुड़े होने के कारण जल सरवराह सेवा समिति एक्सीलेंस अवार्ड ( मरणोपरांत ) स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास डालमिया को समिति के प्रति उनकी लगन को देखते हुए दिया गया. इस सम्मान को उनके पौत्र शंकर लाल केडिया और सुरेंद्र डालमिया ने क्रमशः ग्रहण किया. साथ ही साथ आर ए आई सी इंटीग्रेटेड स्पंज प्राइवेट लिमिटेड, मान स्टील एंड पावर लिमिटेड, भवानी सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक राज कुमार मित्तल, कैलस्टार स्पोंज लिमिटेड, गगन फेरोटेक लिमिटेड तथा मनपसंद ग्रुप के निदेशक प्रदीप बाजोरिया को भी समिति के प्रति उनके योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया. इस मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ,आसनसोल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के एक नंबर के बोरो चैयरमेन शेख शानदार, जामुड़िया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव महेश सावड़िया,जामुड़िया स्टील इंडस्ट्रीज ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन मवांडिया, मनपसंद ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक प्रदीप बाजोरिया, बाजार के समाजसेवी गजानंद डालमिया आदि उपस्थित थे.

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नरेश डोकानिया ने स्वागत भाषण दिया. सभी अतिथियों को पुष्प, बैज, स्मृति चिन्ह, उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया. विधायक हरेराम सिंह ने बोरो चेयरमैन से अनुरोध किया की समिति में एक शेड बनवा दिया जाए तो लोगों के बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था हो जायेगी, जिसमे बोरो ने अपनी स्वीकृति प्रदान की.इस अवसर पर विधायक, बोरो चेयरमैन एवम शिव कुमार डालमिया ने संयुक्त रूप से इलेक्ट्रिक रूम का उद्घाटन किया .सभी अतिथियों ने अपने भाषण में समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा की. स्वर्गीय राधाकृष्ण अग्रवाल को भी मरणोपरांत याद करके उनके सुपुत्र बासुदेव अग्रवाल को सम्मानित किया गया तथा समिति के गठन के समय से ही जुड़े रहे. मरहूम यार मोहम्मद को भी याद करते हुए उनके पौत्र मोहम्मद रियाज को सम्मनित किया गया. कार्यक्रम का संचालन समिति के कोषाध्यकाश जयप्रकाश डोकनिया एवम धन्यवाद ज्ञापन संजुक्त सचिव विश्वनाथ यादव ने किया समिति से जुड़े हुए सभी कर्मचारियों को उनकी समिति के प्रति समर्पण को देखते हुए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समिति के सचिव महेश मेगोतीया, प्रदीप टीबरेवाल, मोहम्मद रिजवान, विजय गुप्ता बाजार के काफी व्यवसाई गण एवम काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली