जामुड़िया-रास्ता और बिजली की मांग को लेकर मंगलवार को जमुड़िया विधानसभा अन्तर्गत पलाशडांगा इलाके के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर तिराट ग्राम पंचायत अन्तर्गत नीमचा हाई वाल प्रोजेक्ट का काम रुकवा दिया. इनका कहना है कि यहां पर ईसीएल द्वारा बिजली और रास्ते को उपलब्ध कराने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि अधिकारी आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं कि यहां पर ग्रामीणों को बिजली और रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा ,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती .बार-बार ऐसा हो रहा है .आखिरकार आज लोगों ने तंग आकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया. उनका साफ कहना था कि जब तक यहां पर बिजली और रास्ते का काम नहीं किया जाता तब तक इनका प्रदर्शन जारी रहेगा. इनका कहना है कि यहां पर दिखाने के लिए सिर्फ दो-चार खंभे गाड़ दिए गए हैं लेकिन अभी तक उनको बिजली नहीं मिली है.
महिला पुरुषों ने घण्टो प्रदर्शन किया.










0 टिप्पणियाँ