जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 32 के चांदनी पहाड़ के इलाके में नियमित नाली, तालाब की साफ-सफाई , स्ट्रीट लाइट एवं बदहाल रास्ता के मरम्मत की मांग को लेकर महिलाओं ने "नो वर्क नो वोट" का नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय पार्षद भोला हेला से मिलकर इस लोकसभा चुनाव में अपनी मतदान को बहिष्कार करने की चेतावनी दी. इस दौरान स्थानीय महिला झूमा मान,शकुंतला गोराई,तथा देवजीत गोराई,स्वप्न चंद्र,अजय बर्नवाल,सुरेश साव आदि
ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में हमारे गांव से. लोगों ने तय किया है कि इस बार मतदान नहीं देने जाएंगे.क्योंकि हमारे गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं किया जा रहा है, जिसके वजह से हमलोगों ने मतदान नहीं देने का निर्णय लेंगे. पहले महिनों बाद इस इलाके में साफ-सफाई किया जाता था अभी तो वह भी सम्पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है .इसके अलावा यहां पर पानी की समस्या बहुत है कोसों दूर से पानी लाकर सभी कार्य किया जाता है .उन्होने पार्षद भोला हैला के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि कि जब से वार्ड संख्या 32 के पार्षद भोला हैला जीत कर आए हैं हमारे गांव में कोई भी कार्य नहीं हुआ है. हमारे गांव में एक तालाब है इस तालाब का अभी तक कोई भी साफ सफाई नहीं किया गया है. सारी समस्या को लेकर कई बार वार्ड पार्षद को लिखित तौर पर दिया गया है ,परंतु फिर भी अभी तक गांव में कोई विकास नहीं हुआ है .इस बारे में वार्ड पार्षद भोला हेला से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में कई जगहों पर विकास के विभिन्न कार्य हुए हैं, कई जगहों पर नालियां बनाई गई हैं, बोरिंग के सहारे पानी की व्यवस्था की गई है ,हेल्थ सेंटर बनाए गए हैं, लेकिन जिस क्षेत्र के लोगों ने यह आरोप लगाया है वहां पर एक बहुत ही पतली सी गली है ,वहां पर पानी के लिए टैंकर भी नहीं जा सकता .उन्होंने बताया कि उनके वार्ड के विभिन्न इलाकों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है. तकरीबन 32 टैंकरो से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन क्योंकि वह गली बहुत संकरी है ,इसलिए वहां पर टैंकर भी नहीं जा सकता. उन्होंने बताया कि वह गली एक व्यक्तिगत जमीन है ,वहां पर कोई भी कार्य करने के लिए उसे व्यक्ति से नो ऑब्जेक्शन लेना होगा. इसके बाद ही वह वहां पर कुछ कर सकते हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस घाट की बात की जा रही है वह तालाब काफी विस्तृत है लेकिन यहां के लोग उस पतली सी गली होकर उसे तालाब के घाट पर अपना रोजमर्रा का काम करने जाते हैं इस वजह से उसे गली से होकर उसे तालाब के साफ सफाई करना काफी चुनौती पूर्ण है. हालांकि उन्होंने कहा है कि वह इस समस्या को दूर करने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं .इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसे इलाके के लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण करके घर बना लिया है. इस पर उन्होंने विरोध भी जताया था ,लेकिन इलाके के लोग अगर सड़क पर अतिक्रमण करके घर बना लेंगे तो नागरिक सुविधाएं पहुंचाने में बाधा तो आएगी. हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया की बहुत जल्द उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और उनकी समस्याएं बहुत जल्द दूर कर ली जाएंगी.










0 टिप्पणियाँ