रामनवमी के तहत 18 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद के द्वारा निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर संवाददाता सम्मेलन किया गया



रानीगंज-17 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाएगा. 18 अप्रैल को रानीगंज में भव्य शोभायात्रा निकलेगी .इसे लेकर रानीगंज के सीआर रोड स्थित सराफ भवन में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया. विश्व हिंदू परिषद की तरफ से किए गए इस संवाददाता सम्मेलन में आसनसोल विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मनोज सराफ, रानीगंज विश्व हिंदू परिषद के सचिव शुभम रावत, आसनसोल जिला विश्व हिंदू परिषद के सचिव तेज प्रताप सिंह, रानीगंज विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मनीष शर्मा, आसनसोल जिला बजरंग दल के संयोजक लालु शर्मा, रानीगंज बजरंग दल के संयोजक संजय नाथ, अमरजीत, रविदास, विशु गोराई पत्रकारों से रूबरू हुए .इस मौके पर शुभम रावत ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार इस रामनवमी पर शोभायात्रा निकलेगी. उन्होंने कहा कि इस बार की शोभायात्रा अन्य सभी वर्षों की शोभायात्राओं से भव्य और ऐतिहासिक होगी .उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी शोभायात्रा रानीगंज के सर्राफ भवन से निकलकर सीआर रोड होते हुए मारवाड़ी पट्टी, बड़ा बाजार, तिलक रोड, इतवारी मोड आदि होते हुए फिर यह सराफ भवन में आकर समाप्त होगी .उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को रामनवमी है. 18 अप्रैल को दशमी के दिन दोपहर 2:00 बजे से यह शोभायात्रा निकलेगी .उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल की रानीगंज के हर वार्ड में खंड कमेटी की तरफ से 17 तारीख को यानी रामनवमी के दिन पूजा अर्चना होगी. प्रसाद वितरण होगा .कुल 40 कमिटी इस धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करेंगे, फिर 18 अप्रैल यानी विजयादशमी के दिन यह सभी कमेटी सराफ भवन में एकत्रित होगी और यहां से भव्य शोभायात्रा निकलेगी. उन्होंने कहा कि क्योंकि इस साल चुनाव का माहौल है, इसलिए उनका पूरा भरोसा है कि रानीगंज की जनता का वैसे ही सहयोग मिलेगा, जैसे हर साल मिलता है. उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से प्रशासन से संपर्क किया जाएगा और प्रशासन के साथ सहयोग करके यह शोभायात्रा निकलेगी. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार रामनवमी मनाई जा रही है .इसलिए शोभायात्रा में 500 वर्षों से ज्यादा के प्रतिक्षा का जो समापन हुआ. उसे दर्शाया जाएगा .उन्होंने कहा कि जैसे रामसेतु के निर्माण में एक छोटी सी गिलहरी ने भी अपना योगदान दिया था, वैसे ही इस शोभा यात्रा के सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए हर एक व्यक्ति को अपना योगदान देने की आवश्यकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा