कोलकाता : पुलिस ने भाजपा नेता व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी समेत कई विधायकों की बस को संदेशखाली में प्रवेश करने से 6 किमी पहले ही रोक दिया। चंदना बाउरी और भाजपा नेतृत्व सहित कई विधायक संदेशखाली जाने के लिए निकले, पर धमाखाली सरबेरिया लश्कर पारा में उनकी गाडी को रोक दिया गया । पुलिस एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम ने कहा कि धारा 144 लागू है। अगर वे लोग वहां जाएंगे तो कोई नई गड़बड़ी हो सकती है, कोई गड़बड़ हो सकती है, उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है, इस पर शुवेंदु अधिकारी कहते हैं कि अगर हम जाएंगे तो दिक्कत कहां है, शुवेंदु अधिकारी ने राज्य की ममता पुलिस के खिलाफ कल कोर्ट जाने की धमकी दी। इसके बाद वह विधायकों के साथ सड़क पर बैठ गए।

0 टिप्पणियाँ