रानीगंज- 18 से 22 फरवरी को रानीगंज में नव निर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर का उद्घाटन होगा. 22 तारीख को श्री श्याम मंदिर में श्री खाटू श्याम जी,सिद्धि विनायक गणेश जी ,सालासर बालाजी,श्री राणीसती दादी जी एवं शिव परिवार के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. शनिवार को राजस्थान के खाटू धाम से खाटू श्याम के शीश एवं अखंड ज्योत,सालासर बालाजी की ज्योत एवं श्री राणीसती दादी की ज्योत लेकर रानीगंज में आगमन हुआ.जहां पंजाबी मोड़ में हजारों भक्तों ने भव्य स्वागत किया, बाबा के एक झलक के दर्शन के लिए भक्तों का हजूम घण्टो लगा रहा,फिलहाल श्री खाटू नरेश को उनके विराजमान स्थल पर रखा गया,पर अनुष्ठानिक रूप से 22 फरवरी को उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी. ज्ञात हो कि बीते 12 तारिख को 11 श्याम भक्तों की टोली जो की रानीगंज से राजस्थान गई थी उनके द्वारा 14 तारीख बसंत पंचमी से खाटू श्याम बाबा को रानीगंज लाने की यात्रा शुरू हुई थी. आज जब श्याम भक्तों की टोली रानीगंज के पंजाबी मोड पहुंची तो यहां पर हजारों की संख्या में श्याम भक्त बिभोर हो कर उन्होंने बाबा का भव्य स्वागत किया. भक्तों द्वारा यहां रास्ते में झाड़ू लगाया गया और बाबा के जयकारे लगाए गए ,बाबा के स्वागत में भक्तों ने पुष्प बरसाए. आतिशबाजी की गयी. इस मौके पर राजस्थान से खाटू श्याम बाबा के रानीगंज पहुँचने पर श्री श्याम बाल मण्डल चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव पवन केजरीवाल अश्रु भरे स्वर में कहा कि आज उनको अपार हर्ष हो रहा है कि आखिरकार श्री श्याम बाबा रानीगंज पहुंच गए.श्री खाटू नरेश को लाने गये भक्त हेमू घीड़िया ने बताया कि रास्ते में कुछ परेशानियां आई थी, जैसे घना कोहरा था लेकिन बाबा के आशीर्वाद से सारी समस्याएं दूर हो गई और आज बाबा रानीगंज पहुंच गए. 22 तारीख को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी .इसे लेकर भक्तों में अपार हर्ष है उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से रानीगंज के श्याम भक्त इस दिन का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार आज वह दिन आ ही गया जब खाटू श्याम बाबा रानीगंज पहुंचे. इस बात की उनको बहुत खुशी हो रही है आज रानीगंज के पंजाबी मोड इलाके में जब बाबा का आगमन हुआ तो वहां एक अलौकिक दृश्य दिखा, श्याम भक्त झूम रहे थे गा रहे थे और बाबा के जयकारे लगा रहे थे.


0 टिप्पणियाँ