पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज,पश्चिम बर्धमान जिला का पहला सम्मेलन






जामुड़िया प्रेमचंद - सावित्रीबाई फुले नगर,पारस तिवारी मंच,सी.एम.एस.आई आफिस, बोगड़ा में आयोजित हुआ। पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज की संयुक्त महसचिव पूनम कौर ने झंडाफहराकर सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन का उद्घाटन श्री बंश गोपाल चौधरी पूर्व मंत्री, पश्चिम बंगाल एवं पूर्व सांसद, आसनसोल ने किया। पश्चिम बर्धमान जिले के सभी अंचलों से लगभग 200 प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया। श्री महेश प्रसाद लिम्का और श्रीमती सुनीता केवट ने लोकगीत प्रस्तुत किया । बिरजू यादव ने शोक प्रस्ताव का पाठ किया। डा. अरूण पाण्डेय ने सांगठनिक प्रतिवेदन का मसौदा पेश किया । जिला के विभिन्न अंचलों से कुल 13 प्रतिनिधियों ने बहस में शिरकत किया । पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज की संयुक्त महासचिव पूनम कौर और हुगली जिला कमिटी के सचिव गोपाल शुक्ला ने सम्मेलन को संबोधित किया। अंत में कुल 65 सदस्यों को लेकर पश्चिम बर्धमान जिला कमिटी का गठन किया गया । 15 सदस्यों को लेकर सचिवमंडल का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्री बिरजू यादव _अध्यक्ष, देव आनंद प्रसाद-सचिव और जितेन्द्रनाथ उपाध्याय को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली