केंद्र सरकार के नए कानून हिट एंड रन के प्रतिवाद में रानीगंज के ट्रक चालकों ने नेशनल हाइवे 19 को अवरोध किया





रानीगंज- केंद्र सरकार के नए कानून हिट एंड रन के प्रतिवाद में पूरे देश मे ट्रक चालकों नेआन्दोलन छेड दिया है, जगह जगह नरेंद्र मोदी और अमित शाह के विरुद्ध नारे लगाए जा रहे है .इसी क्रम में मंगलवार को रानीगंज के ट्रक चालकों ने नेशनल हाइवे 19 को अवरोध कर प्रदर्शन कर मोदी और अमित शाह के विरुद्ध जम कर नारे बाजी किया.

वाहन चालक सड़को पर सो कर प्रदर्शन जताया,इस दौरान इन एच में वाहनों की लंबी कतार लग गई.मौके पर पंजाबी मोड़ फांडी पुलिस पहुंच कर उन्हें उठाया.


ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने वाहनों के चालकों को लेकर एक नया कानून बनाया है. 

नए कानून में हिट एंड रन के केस में गलत ड्राइविंग या लापरवाही के चलते किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और ड्राइवर बिना पुलिस को सूचना दिए मौके से फरार हो जाता है, तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है. इसके अलावा 7 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लग सकता है

केंद्र सरकार के इस कानून के खिलाफ़ ही यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. वाहनों चालको ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जन विरोधी नीतियां अपना रही है, जिस तरह से यह नया कानून बनाया गया है .वह परिवहन कर्मियों के खिलाफ है, और वह कभी भी इस कानून को नहीं मानेंगे. इसी के खिलाफ परिवहन कर्मियों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया .उनका कहना था कि जब तक केंद्र सरकार अपना यह काला कानून वापस नहीं ले लेती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर