नगर निगम ने पुनः अवैध निर्माण को तोड़ा



रानीगंज -रानीगंज के वार्ड नंबर 93 के अशोक पल्ली इलाके में अवैध रूप से की गई निर्माण कार्य को नगर निगम के आदेश अनुसार भारी पुलिस प्रशासन के उपस्थिति में अवैध निर्माण को धंस कर दिया गया.शुक्रवार को हुए इस कार्रवाई से एक बार फिर रानीगंज आंचल में अवैध निर्माण को लेकर सनसनी फैल गई है. एक के बाद एक अवैध निर्माण को तोड़े जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.





  इस कार्रवाई के दरमियान नगर निगम आसनसोल के कानूनी सलाहकार सुदीप्त घटक के उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई ,उनके साथ रानीगंज बोरो के अभियंता कौशिक सेनगुप्ता ,निगम के अन्य अधिकारी तथा पुलिस उपस्थित थे .श्री घटक ने बताया कि हरेन बारीक ने आरोप लगाया था कि उनके घर के खिड़की के सामने जबरन अवैध रूप से उनके एक पड़ोसी ने दीवाल खड़ा कर दिया है ,जिससे हरेन बारीक का आरोप था की इससे हवा पानी बंद हो जाने से वह बीमार पड़ गये थे, जैसा की मेडिकल रिपोर्ट से पता चली.इसकी शिकायत नगर निगम को दिए थे.नगर निगम ने जांच पड़ताल कर नोटिस जारी किया था,लेकिन उनके परोसी ने कोई कार्रवाई नहीं की,फलस्वरुप आज प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण में आज कार्रवाई की गई. श्री घटक ने बताया कि रानीगंज में इसके पहले भी इस प्रकार की कार्रवाई की गई है और रूटिंगबद्ध तरीके से इस प्रकार की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी की जा रही है. यह एक नियमित प्रक्रिया है। जिसके तहत यह कार्रवाई हो रही है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर