छठ घाट की व्यवस्था का जायजा मेयर विधान उपाध्याय ने लिया



जामुड़िया : आस्था का महापर्व छठपुजा नहाय खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हो गया . आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत बोरो एक के जामुड़िया स्तिथ छठघाट की व्यवस्था में किसी प्रकार कि कोई कमी ना हो ,इस विषय को लेकर घाटों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है. इसी क्रम में वार्ड संख्या 10 स्थित निघा इमली धौड़ा तालाब का निरीक्षण बुधवार को मेयर विधान उपाध्याय ने किया. उन्होंने इस दौरान कहा की इस तालाब को लेकर स्थानीय लोगों ने मुझसे कहा था कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तालाब के चारों तरफ साफ सफाई होनी चाहिए, जिसके मद्देनजर सफाई कर्मियों को निर्देश दिया गया है, कि इस घाट की सही तरीके से सफाई करें. घाट में छठ पर्व के दौरान किसी भी तरह की लोगों को परेशानी ना हो. हमारी तरफ से पूरी बंदोबस्त किए जाएंगे. स्थानीय लोगों की बात को ध्यान में रखते हुए उनके अनुसार ही हम पूरा कार्य कर रहे हैं. इस मौके पर छठ पूजा की कमेटी के सदस्य मौजूद थे. इस मौके पर नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीमुल हक , एमएमआईसी मानस दास, भोला पासवान, पहलाद नोनिया, निर्मल मंडल ,सुजीत चंद्र दता के आलावा इस छठ पूजा कमिटी के सभी सदस्यगण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली