रानीगंज-भारत विकास परिषद की तरफ से सोमवार को आर्थिक रूप से कमजोर असहाय लोगो की मदद के लिए विवेकानंद सेवा केंद्र को निशुल्क दवा प्रदान की गई. इस बारे में संस्था के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया ने बताया कि भारत विकास परिषद पूरे भारत में सामाजिक कार्य करती है .रानीगंज में 2002 से इस संस्था द्वारा सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं . भारत विकास परिषद की तरफ से हर महीने विवेकानंद सेवा केंद्र में निशुल्क दवा प्रदान किया जाता है .इसी क्रम में आज भी यहां पर निशुल्क दवा प्रदान किया गया. उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद पूरे वर्ष भर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करती है, चाहे वह दिव्यांगों के लिए कैंप लगाना हो या फिर गुरुदेव का सम्मान करना हो और भी अन्य प्रकार के सामाजिक कार्य भारत विकास परिषद हमेशा करती आ रही है. आज महीने भर की दवाई निशुल्क प्रदान की गई. इस मौके पर पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. विधायक के हाथों जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था वॉइसलेस को निशुल्क दवाएं प्रदान की गई. इसके साथ ही विवेकानंद सेवा केंद में पठन पाठन करने वाले 45 बच्चों को मिठाइयां बांटी गई. मुख्य अतिथि पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने भारत विकास परिषद के इन कार्यों की जम कर सराहना की और कहा कि इस तरह के सामाजिक संगठनों द्वारा जो यह कार्य किया जा रहा है उससे निश्चित रूप से एक बेहतर समाज का निर्माण हो सकेगा. उन्होंने कहा कि बाजोरिया परिवार द्वारा विवेकानंद सेवा केंद्र में निशुल्क दवा का वितरण हो या जानवरों के लिए निशुल्क दवा प्रदान करना इस तरह के कार्यों से समाज को एक अच्छा संदेश जाता है कि इंसानों को सभी के लिए सोचना चाहिए और सभी के साथ उनकी जरूरत के समय खड़े होना चाहिए .यहां कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पांडेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के अलावा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, पवन बाजोरिया अरुमय कुंडू, स्वामी विवेकानंद सेवा केंद्र आश्रम के महाराज सुब्रतानंद जी महाराज, अध्यक्ष चंडी चरण सिनहा राय, समीर राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.











0 टिप्पणियाँ