अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशी में सनातनी सेना द्वारा निकाली गई शोभायात्रा को पुलिस ने रैली को रोका




आसनसोल-अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशी में आसनसोल में सनातनी सेना की तरफ से एक विशाल शोभायात्रा निकालने की बात कही गई थी .आश्रम मोड़ से इस शोभा यात्रा के निकलने की बात थी. भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी आसनसोल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी भाजपा के कई पार्षद तथा कई भाजपा नेता भी इस रैली में शामिल थे .लेकिन पुलिस द्वारा इस रैली को रोक दिया गया, और जीटी रोड के कई जगहों पर बैरिकेडिंग करके रैली को रोका गया. इसे लेकर शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों की बहस भी हुई .आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे एसीपी श्रीमंत बनर्जी देवराज दास आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू सहित भारी संख्या में पुलिस तथा रैपिड एक्शन फोर्स के जवान उपस्थित थे .जब सनातनी सेना की तरफ से शोभायात्रा निकालने की कोशिश की गई, तब चैताली तिवारी सहित भाजपा के तीन पार्षदों को गिरफ्तार कर लिया गया .इसे लेकर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक करवाई है .उन्होंने कहा कि सनातन की सेवा द्वारा निकाले जाने वाले से शोभा यात्रा के बारे में 22 दिनों पहले ही प्रशासन को सूचित कर दिया गया था, अगर उनको इस शोभा यात्रा को निकालने नहीं देना था तो कल ही बता सकते थे .आज इस तरह से कार्रवाई करने की कोई जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा कि यह सब कुछ तृणमूल कांग्रेस नेताओं के इशारे पर हो रहा है. उन्होंने पुलिस पर भी आक्षेप लगाते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी अपनी कुर्सियों को बचाने के लिए इस तरह की अलोकतांत्रिक कार्रवाई कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर