- मार्केट की सड़कों पर नाला उड़ाही कर गंदगी सफाई कर्मी छोड़ देते हैं
- सफाईकर्मी की इच्छा से हाेती है सफाई
- पूरे बाजार में पसरी है गंदगी
रानीगंज--शहर की सफाई को लेकर दीपावली के दिन भी आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो लापरवाह बना रहा. शहर से लाखों के राजस्व की उगाही होती है,फिर भी नगर निगम शहर की सफाई को लेकर कर्मी से लेकर पदाधिकारी लापरवाह बने हुए हैं.शहर के लाइफ लाइन माने जाने वाले नेताजी सुभाष बोस रोड जैसे महत्वपूर्ण स्थान के किनारे कई अस्पताल,नर्सिंग होम,कई होटल,छोटे मोटे शॉपिंग मॉल है इससे नगर निगम को लाखों रूपये का राजस्व आता है फिर भी नगर निगम इस पर कभी भी सफाई पर विशेष ध्यान नहीं देती . पालीथिन के कैरी बैग इधर से उधर हवा के साथ उड़ते रहते हैं. शिकायत के बाद भी बोरो के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है. मार्केट की सड़कों पर नाला उड़ाही कर गंदगी सड़क पर जमा कर छोड़ देते है ,बोरो के सफाईकर्मी. पूरेबाजार में पसरी है गंदगी, सफाईकर्मी की इच्छा से हाेती है सफाई. अपनी सुविधा के मुताबिक जब मन होता है तब सफाई करवाई जाती है. कई स्थानों पर एक दो सप्ताह से दिन भर कचरा जमा रहता है इसकी सफाई से भी नगर परिषद बेपरवाह बना रहता है,जबकि दीपावली का पर्व साफ सफाई और सौंदर्य का पर्व पर माना जाता है , पर इन सब को।धता बताते हुए रानीगंज शहर की स्थिति दीपावली के दिन भी बदहाल रही. जगह-जगह कूड़ा कचरा का अंबार लग लगा नजर आया . रानीगंज के नीलकंठ होटल के समीप कचरा डस्टबिन से निकल कर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कई सप्ताह से यहां कचरा ना उठा हो. यही स्थिति शहर के अन्य स्थान की भी रही. जगह-जगह कूड़ा कचरा तथा नालों की स्थिति दीपावली के दिन ऐसा ही रहा. रानीगंज के सीपीएम नेता हेमंत प्रभाकर ने तो सोसल मीडिया में कचरे का ढेर को पोस्ट पर लिखा है की रानीगंज बोरो ने दीपावली के रूप में रानीगंज शहर वासियों क दीपावली के रूप में गंदगी का यह तोहफा दिया है. हालांकि इस संबंध में रानीगंज बोरो अध्यक्ष मोहम्मद शहजादा से बात किए जाने पर उन्होंने भी कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया, उन्होंने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं मगर दोपहर होने तक भी इन स्थानों की सफाई का कार्य आरंभ नहीं हुई . माना जा रहा है कि रविवार होने के कारण बोरों में सफाई कर्मी की उपस्थिति ना होने के कारण ही यह सफाई नहीं हो पाई, पर सवाल यह उठता है क्या दीपावली जैसे पर्व पर रानीगंज बोरो की सफाई कर्मियों को ड्यूटी पर क्यों नहीं बुलाई गई थी एवं शहर के साफ सफाई क्यों नहीं हो पाई, यह रानीगंज वासियों के मन में एक प्रश्न चिन्ह बन कर उभर रही है.










0 टिप्पणियाँ